फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beated to women

महिलाओं को पीटा, घर में की तोड़फोड़

Wed, 20 Jun 2018 11:56 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 20 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेरुआ में बुधवार को दर्जनभर लोगों ने मकान पर कब्जे को लेकर धावा बोला। महिलाओं की जमकर पिटाई करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िताओं ने थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर स्थित मकान अख्तर अली के नाम है। मकान में आधे के हिस्सेदार वाहिद खान भी थे। वाहिद ने अपना हिस्सा गांव के प्रधान अकील अहमद को बेच दिया था। मकान का बटवारा न होने से कब्जे को लेकर प्रधान पक्ष व अख्तरअली के बीच काफी दिनों से विवाद चला रहा था। आरोप है कि बुधवार को प्रधान पक्ष के एक दर्जन सेत अधिक लोगों ने अख्तर अली के घर पर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद अख्तर की बहन  जयबुलनिशा व उसकी पत्नी बजासुल निशा की पिटाई कर दी। हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड की। दोनों को मारपीट कर घर से बाहर निकला दिया। थाने में पीड़िता मदद के लिए बैठी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed