{"_id":"5b1acf714f1c1b614d8b56ba","slug":"attempted-to-overtake-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ओवरटेक कर रोका, गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को ओवरटेक कर रोका, गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे युवक की गाड़ी को कुछ लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उस पर हाकी से हमला कर दिया। आरोप है कि पिस्टल से उसकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। इससे शीशा टूट गया। शोरशराबे पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के झलिहन निवासी जितेन्द्र तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी गुरुवार की रात में कार से डेरवा से घर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग कार से पहुंचे और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उन्हें हाकी व राड से पीटने लगे। यही नहीं उनकी गाड़ी पर फायर झोंक दिया। इससे शीशा टूट गया। शोरशराबे पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग निकले। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी कई मुकदमों में वांछित है। रात में पीड़ित तहरीर देने गया तो डेरवा चौकी इंचार्ज आरोपी का ही पक्ष लेते रहे। पुलिस ने चौकी से ही आरोपी को छोड़ दिया।