फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attempt of loot in petrol pump

सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश

Sun, 10 Mar 2019 12:21 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
जगेशरगंज। सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर शनिवार भोर में फिर लूट की कोशिश हुई। हालांकि कामयाब न होने पर बदमाश भाग निकले। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए किसी कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


बिहारगंज बाजार के करीब सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का पेट्रोलपंप है। जहां पहले भी बदमाश रुपये चुराकर भाग निकले थे। शनिवार भोर में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। सेल्समैन बड़ेलाल से एक हजार रुपये का पेट्रोल बाइक में भराया। पेट्रोल भराने के बाद उन्होंने पिस्टल निकाल ली। अभी वह सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश करते कि वह भागकर कार्यालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जिससे बदमाश लूटपाट में नाकाम हो गए। घटना की सूचना सेल्समैन ने पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। एसओ अंतू ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है और न ही कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed