{"_id":"5c840b3cbdec221464536492","slug":"attempt-of-loot-in-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश
Sun, 10 Mar 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगेशरगंज। सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर शनिवार भोर में फिर लूट की कोशिश हुई। हालांकि कामयाब न होने पर बदमाश भाग निकले। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए किसी कार्रवाई से इनकार कर रही है।
बिहारगंज बाजार के करीब सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का पेट्रोलपंप है। जहां पहले भी बदमाश रुपये चुराकर भाग निकले थे। शनिवार भोर में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। सेल्समैन बड़ेलाल से एक हजार रुपये का पेट्रोल बाइक में भराया। पेट्रोल भराने के बाद उन्होंने पिस्टल निकाल ली। अभी वह सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश करते कि वह भागकर कार्यालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जिससे बदमाश लूटपाट में नाकाम हो गए। घटना की सूचना सेल्समैन ने पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। एसओ अंतू ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है और न ही कोई शिकायत मिली है।