फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack on manikpur police station

मानिकपुर हमले का पांचवां आरोपी इलाहाबाद में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

Wed, 09 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
attack on manikpur police station
crime
मानिकपुर थाने पर हमले का पांचवां आरोपी अपने एक साथी के साथ इलाहाबाद के हनुमान मार्केट में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने उससे पूछताछ में कई घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। उसके पास से एक पिस्टल व एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही थाने पर हमले में प्रयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद हो गई है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर मानिकपुर थाने पर हमले की विवेचना कर रहे कोतवाल आरके सिंह चंदेल इलाहाबाद उसका बयान लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मानिकपुर थाने पर 24 फरवरी को तीन बाइकों से आए सात लोगों ने हमला किया था। इस घटना के चार आरोपियों को पुलिस एसटीएफ के माध्यम से गिरफ्तार कर चुकी है। हमले का पांचवां आरोपी विपिन पांडेय निवासी राजापुर चौबारा होलागढ़ सोमवार की शाम हनुमान मार्केट में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसके साथ इलाहाबाद हंडिया के इरिया इब्राहिमपुर का पवनीश पांडेय भी पकड़ा गया है। एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पवनीश ने विपिन, बालकृष्ण सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर मेजा कौशाम्बी में चंदन व्यापारी को लूटा था। इसके अलावा वह अन्य कई घटनाओं में शामिल था।
विज्ञापन


एसटीएफ टीम इंचार्ज अतुल सिंह ने बताया कि इलाहाबाद की तरफ होने वाली घटनाओं में बालकृष्ण सहित उसके साथी पवनीश की सहायता लेते थे। विपिन पांडेय ने ही लवाना में सर्राफ की रेकी की थी। इसके साथ ही उसके पास से सर्राफ की हत्या और थाने पर हमले में प्रयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद की है। दोनों के पास से दो असलहे और दो-दो कारतूस भी मिले हैं। विपिन पर पांच हजार का इनाम घोषित हो गया था। इसके अलावा अभी थाने पर हमले के फरार आरोपी बालकृष्ण बाले व इमरान पर डीआईजी ने 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 12 हजार का इनाम प्रदीप तिवारी पर भी घोषित हुआ था लेकिन इनाम जिस दिन घोषित हुआ उसी दिन उसे मानिकपुर के देशराज का इनारा पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed