{"_id":"593af25b4f1c1b00399c86c1","slug":"after-murder-man-outsite-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारकर गांव के किनारे फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारकर गांव के किनारे फेंका
pratapgarh
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवक को मारकर गांव के किनारे फेंका
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंडा। एक युवक को मारकर गांव के किनारे फेंक दिया गया। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के ही किसी गांव का हो सकता है। शव के मिलने की सूचना हथिगवां और कुंडा पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर घंटों मामला फंसा रहा। बाद में कुंडा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव के बगल शुक्रवार सुबह 30 साल के एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। उसकी आंख और गले के पास चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर उसे मारा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुंडा दी तो वहां से हथिगवां पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बाद में दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन सीमा विवाद को लेकर मामला अटक गया। दोनों थाने की पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपती रहीं। बाद में कुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।