फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lady died in road accident

सड़क पार कर रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Tue, 22 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 22 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
दुकान से घरेलू सामान लेकर घर जा रही एक महिला को सड़क पार करने के दौरान ईंट लदे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के डंडवा ताला काशीपुर निवासी संतोषा देवी (38) पत्नी रामधन सोमवार की सुबह घरेलू सामान लेने के लिए किठावर बाजार की ओर गई थी। सामान लेने के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने संतोषा देवी को टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही संतोषा देवी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन रोते हुए मौके पर पहुंचे। इस बीच ग्रामीण भी पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण अड़ गए। वे किठावर-सगरा मार्ग पर जाम लगा दिए। जाम की खबर मिलने पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के खिलाफ भी ग्रामीण नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि पुलिस समय पर आ जाती तो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में कामयाब न होता। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम समाप्त हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed