{"_id":"78a15d2ccf925db0cf067c35d722cc8f","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोमवार शाम रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में पिता बाल-बाल बच गया। नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी निवासी मिथुन रविवार को अपनी मौसी के घर धनुआ थाना रानीगंज में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गया था। सोमवार की शाम वह पत्नी प्रियंका (21) और 11 माह के बेटे शेबू के साथ घर लौट रहा था।
रानीगंज थाना क्षेत्र के लिलहा पावर हाउस के करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी प्रियंका और उसका मासूम बेटा शेबू सड़क पर गिर पड़े। ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिथुन बाल-बाल बच गया। पत्नी और बेटे का शव देख वह चीख पड़ा। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पीछाकर दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।