{"_id":"5cdef54abdec22074e012f61","slug":"81558115658-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी सराफ के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांचवें दिन भी सराफ के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें दिन भी सराफ के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आभूषण कारोबारी की हत्या में पुलिस के हाथ पांचवें दिन भी खाली रहे। छापामारी करके संदिग्धों को दबोचकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी की सोमवार की रात सदहा बाजार से दुकान बंदकर घर आते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद बदमाश अभूषण लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस घटना के बाद से आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है। संदिग्धों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। मगर पुलिस को पांचवें दिन भी कोई सफलता नहीं मिली। इससे पुलिस परेशान है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
इनसेट------
जेल से छूटे शातिर बदमाशों पर पुलिस को शक
सराफ हत्याकांड के पीछे पुलिस की शक की सूई जेल से छूटे शातिर बदमाशों की ओर घूम गई है। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो यह घटना जेल से छूटे बदमाशों ने अंजाम दी है।
विज्ञापन
सबद-कीर्तन सुनने को उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़। शुक्रवार की रात गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज में श्री गुरुनानकदेवजी के आगामी 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें पटियाला के भाई दिलीप सिंह फक्कर व भाई लाल सिंह फक्कर ने अपने जत्थों के साथ सबद-कीर्तन किया। कीर्तन सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में सिक्ख समाज के लोग उमड़े रहे। सरदार सुरेंद्र सिंह प्रधान व मंजीत सिंह गोविंद ने सभी रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
प्रतापगढ़। मौर्य सभा द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे से कचहरी रोड, रंजीतपुर होते हुए चिलबिला स्थित सुगतानंद बुद्ध बिहार मेें संपन्न होगी। सुगतानंद बुद्ध बिहार में खीर का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी महामंत्री डा. सूर्यबली मौर्य ने दी।