फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लोहे का 6 लाख रुपये में किया था सौदा

लोहे का 6 लाख रुपये में किया था सौदा

Sun, 13 Jan 2019 12:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
लोहे का 6 लाख रुपये में किया था सौदा

विज्ञापन
फोटो-
लोहे का 6 लाख रुपये में किया था सौदा
चरस व असलहे भी बरामद, मुंबई, प्रयागराज में दर्ज हैं लूट के मुकदमे
तीन अंतर्राज्यीय बदमाशों को भेजा जेल, पहले भी कर चुके हैं वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कंपनी में कबाड़ लोहा गिराने के बजाए उसे चोरी से बेचने की फिराक में लगे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों ने 6 लाख रुपये में लोहा बेचने का सौदा तय किया था। उनके पास से चरस व असलहा भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों अंतर्राज्यीय बदमाशों को जेल भेज दिया। प्रयागराज व मुंबई में भी लूट की कई घटनाओं को पकड़े गए बदमाशों ने अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि मानधाता व स्वाट टीम मिलकर लुटेरों की तलाश में थी। शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि दारापुर तिराहे पर मैदान में एक ट्रक खड़ा है। जिससे लोहा उतारा जा रहा है। यह लोहा कहीं से चुराया गया है। इस सूचना पर पुलिस ने दारापुर मैदान में छापेमारी की। ट्रक से तीन लोग लोहा उतरवा रहे थे। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पकड़े गए अफसार अहमद पुत्र रईसुलजमा निवासी जद्दोपुर थाना मानधाता, फैयाज अली पुत्र मोइनुद्दीन निवासी मोइनुद्दीनपुर थाना मानधाता और इश्तियाक अहमद पुत्र नईमुद्दीन निवासी बकराबाद थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज के पास से तलाशी के दौरान चरस, चाकू व दो तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए मास्टर माइंड अफसार अहमद ने बताया कि फैयाज के ट्रक पर 21 दिसंबर को कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड आदित्यपुर इंटस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चैडगरा झारखंड से 86.270 टन लोहा के गार्डर लादे गए थे। जिसे फतेहपुर में स्थित एक कंपनी में पहुंचाना था। लोहे की कीमत पौने सत्रह लाख के करीब है। उसने फैयाज व इश्तियाक की मदद से लोहे को गायब कर फर्जी लूट की घटना की साजिश रची थी। ताकि उन लोगों को लाखों रुपये मिल सकें। लोहे को दारापुर मैदान में उतरवाकर रखवाने की तैयारी थी। बरामद ट्रक पर लदे लोहे के संबंध में कागजातों की जांच की गई। लोहा झारखंड के रहने वाले अभिषेक ने लोड कराया था। समय पर लोहा जब फतेहपुर नहीं पहुंचा तो अभिषेक ने थाना गमहरिया जिला सरायकिला झारखंड में फैयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तीनों बदमाशों ने लोहे का प्रयागराज के एक कबाड़ कारोबारी से 6 लाख में सौदा किया था। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। अफसार बदमाशों का सरगना है। उसने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इनसेट-----
अफसार पर दर्ज हैं 15 मुकदमे
मानधाता पुलिस व स्वाट टीम के हत्थे चढ़े बदमाश अफसार के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं। मानधाता, मुंबई, प्रयागराज, मानिकपुर में भी लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। मानधाता पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
कीमती सामान खपाने के बाद दर्ज कराते हैं लूट का मुकदमा
ट्रकों पर लदे कबाड़ को ठिकाने लगाने के बाद रुपया मिलते ही बदमाश फर्जी लूट का मुकदमा दर्ज कराते हैं। ताकि माल लूटे जाने के बाद उन पर कोई शक न कर सके। इसके पहले भी पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। बदमाशों के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed