फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शराब की दुकान पर हुए बवाल में 17 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस 18-43-27

शराब की दुकान पर हुए बवाल में 17 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस 18-43-27

Wed, 05 Jul 2017 07:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान पर हुए बवाल में 17 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस 18-43-27
सगरासुंदरपुर। स्थानीय बाजार में शराब की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक व नमकीन बेचने वाले युवक से हुए विवाद को लेकर मंगलवार की शाम की गई फायरिंग के मामले में 17 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फायरिंग के आरोपी पांच युवकाें को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे अन्य हमलावराें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार में शराब की दुकान पर मंगलवार को दोपहर जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर निवासी पिंटू तिवारी व झलिहन के अंकित पांडेय जाम लड़ा रहे थे। इस बीच अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल कोल्डड्रिंक व नमकीन बेचने वाले जेठवारा इलाके के पूरेगौतम निवासी अमरेश सिंह शराब की दुकान पर पैसा देने गया तो बीयर पी रहे दो युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम को पिंटू तिवारी व अंकित पांडेय समेत पंद्रह युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने खड़े अमरेश से गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो हमलावराें ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच अमरेश ने पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनकर शोर मचाया तो हमलावराें ने जान से मार डालने की नीयत से फायर झोेंक दिया। घटना के बाद देर शाम पीड़ित अमरेश की तहरीर पर पिंटू तिवारी, अंकित पांडेय समेत पंद्रह के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा का मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे खुशियाली निवासी राजीव पांडेय, रामपुर चौरास निवासी आशीष तिवारी, पूरे तिरमोई के अनुराग शुक्ल व लालगंज कोतवाली के पूरे ब्रम्हचारी निवासी सुजीत पांडेय व विनय पांडेय को दबोच लिया। कोतवाली लाने के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने पांचाें को जेल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed