फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शौच को निकली किशोरी को बदनियती से दबोचा 17-45-54

शौच को निकली किशोरी को बदनियती से दबोचा 17-45-54

Tue, 20 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
शौच को निकली किशोरी को बदनियती से दबोचा 17-45-54
प्रतापगढ़/मानधाता। मंगलवार की भोर में शौच के लिए निकली किशोरी को गांव के ही दो युवक बदनीयती से चरी के खेत की ओर घसीट ले गए। शोर पर गांव के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में एक किशोरी शौच के लिए खेत जा रही थी। घर के करीब पहले से बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि दोनोें उसका मुंह दबाकर चरी के खेत की ओर घसीटकर ले गए। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोगों को आते देख आरोपी युवक भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। डायल 100 के साथ ही मानधाता एसओ भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभिषेक मिश्र उर्फ विपिन व एक अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। चूंकि मामला दो वर्गों के बीच का था। इसलिए एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम रहा। एसओ मानधाता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मानधाता पुलिस इस घटना को गंभीरता से ली है। पुलिस आरोपी युवकों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। ताकि सच सामने आ सके। परिवार के लोग दोनों युवकों को बाहर होने की बात पुलिस से बता रहे हैं। जबकि चर्चा यह है कि सोमवार शाम तक गांव के लोगों ने दोनों को देखा था। फिलहाल पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए घटना की तहकीकात करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed