फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत

तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत
तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत
विज्ञापन

डूब रही मासूम बहन को बचाने में दूसरी भी गहरे पानी में समाई
शव मिलते ही फिर मचा मझवारा में कोहराम
अमर उजाला ब्यूृरो
शमशेरगंज। सैनिक की मौत के गम में डूबे गांव के लोगों को दोहरा झटका लगा। सैनिक के जनाजे में शामिल होने आए घरवालों की गैरमौजूदगी में दो सगी बहने गहरे पानी में डूब गईं। बाद में पहुंचे परिजन खोजबीन करने लगे तो उनका शव मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी नही ह।
जेठवारा थाना क्षेत्र के मझवारा में मंगलवार को सैनिक बशीर का पाथव शरीर घर पहुंचा तो पूरे गांव के लोगों का जमघट लग गया। महिलाएं भी आखिरी दीदार के लिए पहुंच गईं। बताते हैं कि शाम को गांव के ही हाफिज इमाजुद्दीन के घर के बगल तालाब में उसकी छोटी बेटी शाइस्ता गिरकर डूबने लगी। यह देख छोटी बहन को बचाने के लिए स्वालेहा (10) तालाब में कूद पड़ी। देखते ही देखते दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं। चूंकि आसपास कोई नहीं था। इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी। मिट्टी में शामिल होने के बाद लोग घर लौटे तो दोनों बहनें गायब मिलीं। परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। आशंकावश दोनों की तलाश लोग तालाब में करने लगे। पानी में चप्पल तैर रही थी। खोजबीन के दौरान स्वालेहा व शाइस्ता का शव मिल गया। यह देख गांव में फिर करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। इस बाबत एसओ जेठवारा ने बताया कि उन लोगों के पास ऐसी कोई सूचना नही है। मीडिया के साथियों से ही उन्हें भी पता चला है। वह पता करा रहे हैं।
विज्ञापन

परसनी में फायरिंग, सनसनी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गांव के अभिषेक सिंह के घर के सामने तीन राउंड फायरिंग से हडक़ंप मच गया। लोगों का कहना था कि हमलावरों ने अभिषेक पर फायर झोंका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed