{"_id":"5bd20f37bdec2269c41f46e2","slug":"25-thousand-prize-money-in-absconding-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या-लूट में फरार 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या-लूट में फरार 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Criminal cases registered against CMs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच माह पहले शादी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद बाइक लूटने के मामले में फरार चल रहा दूसरा 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। घटना के पीछे बाइक की टक्कर लगने के बाद हुआ विवाद बताया जाता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ में कंधई थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ लगे थे। इस बीच पता चला कि सरसी नहर पुलिया के पास अंतू में हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके पास घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए हत्यारोपी तनबीर पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी ककरहा ने बताया कि वह 1 मई की रात वह असरफ और अपने साथी शेबू पूरे देवजानी थाना कंधई के साथ बाबूगंज की ओर से लौट रहा था।
अंतू थाना क्षेत्र के चौरा पुलिया के पास सामने से आ रही बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सभी पर सरिया से हमला कर दिया। इससे बचने के लिए असरफ ने प्रवीण वर्मा निवासी पूरे अंती चौखड़ को गोली मार दिया। उसके साथी की बाइक लेकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि असरफ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपी तनवीर भी हत्थे चढ़ गया। घटना में शामिल शीबू की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। उसके ऊपर भी 25 हजार का इनाम रखा गया है।