फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खुद की लगाई बाड़ में दौड़ाए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

खुद की लगाई बाड़ में दौड़ाए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
खुद की लगाई बाड़ में दौड़ाए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
बाबागंज। मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लोहे की बाड़ में अवैध रूप से करंट दौड़ाना खुद के लिए ही भारी पड़ गया। महेशगंज इलाके में बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया निवासी चंदा यादव (48) पत्नी रमाकांत यादव शुक्रवार की देर शाम गांव के किनारे अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने गई थी। घर के लोगों ने खेत में चारों ओर लोहे के तार की बाड़ लगाई थी। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए चंदा के परिजन उसमें अवैध रूप से करंट दौड़ा देते थे। खेत की सिंचाई करते समय अचानक चंदा बाड़ में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह झुलस गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पहले भी लोगों की जा चुकी हैं जानें
खेतों में फसल की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ से लगातार मौतें हो रही हैं। पहले भी लोगों की जानें जा चुकी हैं। नगर कोतवाली के कादीपुर में घर जा रहा बाइक सवार अर्जुन गौड़ भी फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। कंधई थाना क्षेत्र के गोंई गांव में पिछले साल रिटायर्ड बिजलीकर्मी रमाशंकर यादव की बाड़ में उतारे गए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। देवसरा थाना क्षेत्र में शौच के लिए जाते समय बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से वृद्धा की जान जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लोग फसलों की सुरक्षा के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed