{"_id":"59428cb44f1c1bb3198b47a2","slug":"21497533620-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे 17-45-08","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे 17-45-08
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे
निर्माण के दौरान पड़ोसी ने बोला हमला
ग्रामीणों के दौड़ने पर बची जान, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
दीवार का निर्माण करा रहे अधिवक्ता के साथ मारपीट के दौरान पड़ोसी युवक ने फायर झोंक दिया। हालांकि गोली मिस हो गई। ग्रामीणों के दौड़ने पर उसकी जान बची। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
नगर कोतवाली के छैवा निवासी परवेज अहमद अधिवक्ता हैं। गुरुवार की सुबह वह अपने खेत में दीवार का निर्माण करा रहे थे। निर्माण के दौरान पड़ोस का आमिर पहुंचा और काम बंद कराने लगा। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आमिर अधिवक्ता परवेज से भिड़ गया। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन इसके पहले आमिर ने अधिवक्ता पर फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस हो गया। तभी परिवार के लोगों के साथ गांव के लोग दौड़ पड़े। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में अधिवक्ता परवेज ने पुलिस को तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने आमिर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि निर्माण को लेकर मारपीट की बात सामने आई थी। फायर नहीं हुआ। जो तहरीर मिली है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।