फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कोतवाली पुलिस ने कुएं से निकलवाई लावारिस बाइक

कोतवाली पुलिस ने कुएं से निकलवाई लावारिस बाइक

Sun, 09 Jul 2017 07:27 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कुएं से निकलवाई लावारिस बाइक
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भिलमपुर गांव में स्थित सूनसान स्थान पर कुएं में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक बाइक देखी थी। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर गई, मगर व्यवस्था न होने के कारण कुएं के अंदर से बाइक को नहीं निकाल सकी। रविवार को फिर से पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह बाइक को कुएं से बाहर निकाला और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी विनोद तिवारी का खेत नगर कोतवाली के भिलमपुर गांव में है। उन्होंने पंपिंगसेट लगवा रखा है। शुक्रवार दोपहर बबुरहा के ग्रामीणों ने कुएं के अंदर बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी थी। रविवार को पुलिस ने किसी तरह कुएं से बाइक निकलवाई। कुएं में मिली बाइक काले रंग की अपाचे है। देल्हूपुर स्थित अल्ताफ बाइक एजेंसी का उस पर स्टीकर लगा हुआ है। उसका नंबर प्लेट भी गायब है। इंजन व चेचिस नंबर को भी मिटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस बाइक को कोतवाली ले आई। बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस बारे में नगर के प्रभारी कोतवाल का कहना है कि जिस तरह बाइक अंदर गिरी हुई थी और कुछ हिस्सा उसका जमीन में धंस गया था, उससे यह लगता है कि करीब चार से पांच माह पहले किसी अपराधी ने चोरी की बाइक से घटना का अंजाम देने के कुएं में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed