फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तीन लाख रुपये के घोटाले में चार कर्मचारियों पर केस

तीन लाख रुपये के घोटाले में चार कर्मचारियों पर केस

Sun, 28 Apr 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख रुपये के घोटाले में चार कर्मचारियों पर केस
तीन लाख रुपये के घोटाले में चार कर्मचारियों पर केस
विज्ञापन

पट्टी(ब्यूरो)। कस्बे की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी रसीद छपवाकर तीन लाख रुपये का गबन कर लिया। कंपनी की तरफ से चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
कस्बे के बाईपास पर चल रही नम्र फाइनेंस कंपनी के लीगल एडवाइजर सुनील कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी कंपनी महिला स्वंय सहायता समूहों को ऋण देती है। कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी की फर्जी रसीद छपवाकर दो महिलाओं कमला देवी व सीमा देवी के समूह के तीन लाख रुपये आपस में ही बांट लिए। इस बारे में पूछताछ करने पर धमकी देने लगे। उनकी तहरीर पर कर्मचारी विपिन सिंह निवासी चकसिहरेटा जौनपुर, आलोक सिंह जमेठी खुर्द जौनपुर, मित्रसेन यादव चकमौसी सुल्तानपुर व अशोक शुक्ल हथसारा जनपद अमेठी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाइक लूट मामले में एक आरोपी हिरासत में
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर में दो माह पूर्व हुई बाइक लूट के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है। पुलिस आरोपी से लूट की घटना की बाबत पूछताछ कर रही है। दो माह पूर्व असलहे के बल पर इस बाइक लूट को अंजाम दिया गया था। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में कुछ सुराग मिलने पर पुलिस ने आसपुर देवसरा इलाके के एक युवक को उठाया है और पूछताछ कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान जला
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा निवासी विजयलाल गुप्ता गोलगप्पे की दुकान चलाता है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे वह घर के सामने छप्पर में गोलगप्पे तल रहा था। इस दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed