फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टेंपो पलटने से युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल

टेंपो पलटने से युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल

Tue, 26 Feb 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटने से युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल
फोटो--
विज्ञापन

टेंपो पलटने से युवक की मौत, महिला सहित तीन घायल
लालगंज में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा
लालगंज (ब्यूरो)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हुए। अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमयनपुर निवासी श्यामलाल वर्मा मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ शहर मुख्यालय से टेंपो बुक कर घर आ रहा था। लालगंज कोतवाली के हंडौर गांव के समीप टेंपो पर बासूपुर पौड़िया निवासी राजेश कुमार जोशी(22) पुत्र बैजनाथ भी सवार हो गया। लालगंज में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पुराने पेट्रोलपंप के समीप तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राजेश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवबहादुर वर्मा, पूनम वर्मा व संपत्ति देवी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने संपत्ति देवी का रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजू जोशी की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ के कोतवाली में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता से मारपीट कर छीने अभिलेख
तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
लालगंज(ब्यूरो)। एसडीएम से मिलने तहसील आए नहर खंड के सहायक अभियंता से मारपीट कर सरकारी अभिलेख छीन लिए गए। तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। लघुडाल नहर खंड प्रयागराज के सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह सोमवार को दोपहर लालगंज तहसील में सरकारी कामकाज के सिलसिले में एसडीएम से मिलने आए थे। एसडीएम के नहीं मिलने पर वह तीन बजे बाहर निकल कर गाड़ी में बैठने लगे। तभी लालगंज कोतवाली के छेमर सरैंया निवासी वसीमुद्दीन व कमीलुद्दीन पुत्र इरशाद तथा सुफियान पुत्र वसीमुद्दीन पहुंचे गए। आरोपियों ने सहायक अभियंता को गाड़ी से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की। सहायक अभियंता से सरकारी अभिलेख छीन लिया। साथ मौजूद जेई अश्वनी कुमार राय ने उन्हें किसी तरह बचाया। इसके पश्चात सहायक अभियंता अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी के साथ कोतवाली पहुंचे और तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। सहायक अभियंता के मुताबिक आरोपियों के घर समीप मिश्रीपुर पंप कैनाल पर उनका आना जाना रहता है, यहां आने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत पर पुलिस अभिरक्षा में देर रात सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह का मेडिकल कराया गया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ ओपी द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस को लेकर घरातियों बारातियों में मारपीट
पुलिस के पहुंचने पर हुई शादी, तनाव देख भोर में हुई विदाई
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। बाजार में द्वारचार के वक्त डांस करने को लेकर हुए विवाद में घराती व बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह शादी हुई। तनाव को देखते हुए भोर में ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
लालगंज कोतवाली के सगरा सुंदरपुर बाजार निवासी शिव प्रसाद जायसवाल के बेटी की सोमवार को शादी थी। इसके लिए जिले के पट्टी कस्बा निवासी शिव कुमार जायसवाल के यहां से बारात आयी थी। नाश्ता पानी के बाद करीब आठ बजे बाराती बैंड व डीजे की धुनों पर नाचते गाते द्वारचार के लिए निकल पड़े। तभी बाजार निवासी कुछ युवक भी डांस करने के लिए बारातियों के बीच कूद गए। यह देख बारातियों ने उन्हें डांस करने से मना किया तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस बीच बारातियों एकजुट हो गए और डांस करने आए युवकों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। विवाद के बीच बारातियों ने सैफ अली के घर में घुसकर भी मारपीट व तोड़ फोड़ की। घरातियों व बारातियों में मारपीट के बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया। कोतवाल समेत मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बवाल शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई। मंगलवार की भोर में ही दुल्हन समेत बारातियों की विदाई कर दी गई। मामले में सगरा निवासी सैफअली ने दूल्हा रामबाबू जायसवाल, दूल्हे के पिता शिव कुमार समेत 24 बारातियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में तहरीर दी है। कोतवाल ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

फोटो--
मृतक के परिजनों को पूर्व सांसद ने दी आर्थिक सहायता
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के तिना चितरी में ट्रक की चपेट में आने से दंपत्ति व बेटे की मौत पर परिजनों को ढांढस बंधाने पूर्व सांसद राजकुमार रत्ना सिंह पहुंची। कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी। उन्होंने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और जीविकोपार्जन के लिए सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर राम सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र, रोशन सरोज, मनीष सिंह, अमृतलाल वर्मा, हरिश्चंद्र मिश्र, मुन्ना कोरी, संदीप वर्मा, रामपियारे सरोज, मुन्ना पाल, आदि मौजूद रहे।


हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी सांगीपुर पुलिस
घुसरनाथधाम (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी निखिल के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस नाकाम रही। सांगीपुर पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। दबाव बनाने के लिए परिवार के कुछ सदस्यों को थाने मे बैठाया भी गया है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी दोनों हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश पनप उठा है। एसओ ने बताऱ्या कि शीघ्र की हत्यारों को दबोच कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed