फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान

ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान

Mon, 17 Jun 2019 07:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान
ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

ट्रैक पर शव देख परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। लखनऊ- प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर स्थित पाराहमीदपुर के पास एक युवक ने रविवार देर रात ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजन के साथ पुलिस को दी। गांव में चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
अंतू थाना क्षेत्र के पाराहमीद पुर गांव निवासी राधेश्याम (30 पुत्र विजय कुमार वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करने का काम करता था। रविवार देर रात उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल कर गांव से गुजरे रेलमार्ग पर पहुंच गया। रात डेढ़ बजे के करीब दिल्ली से बनारस को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार भोर में शौच के लिए निकले गांव के लोग ट्रैक पर उसका शव देख दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना राधेश्याम के परिजनों के साथ पुलिस को दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


राजमिस्त्री पर जानलेवा हमले में तीन लोगों पर मुकदमा
जेठवारा। सात दिन पहले जेठवारा इलाके में कुछ लोगों ने राजमिस्त्री की पिटाई कर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेठवारा थाना के चमरूपुर शुक्लान निवासी राज मिस्त्री भारतलाल प्रजापति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही मकबूल, मकसूद और मासूक दस जून को जबरन अपने घर पर काम करने के लिए उसे लेकर जा रहे थे। उसने काम करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज तीनों लोगों ने राजमिस्त्री की पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
जेठवारा। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे चार लोग घायल हो गए। चमरुपुर शुक्लान निवासी जय सिंह पुत्र मुन्नीलाल के पड़ोसी जबरन उसकी भूमि पर रास्ते का निर्माण करवा रहे थे। विरोध करने पर उसे व परिवार के भोला सिंह पुत्र महराजदीन, मुन्नीलाल पुत्र महराजदीन, प्रिया सिंह पुत्री जय सिंह को पीटकर घायल कर दिया। शोर पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर अस्पताल में भर्ती कराया। मुन्नीलाल ने जेठवारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed