{"_id":"5d0108babdec2207675a0ec0","slug":"15603488489-pratapgarh-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-
घरेलू कलह में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में हंगामा
उपचार कराने पहुंचे पिता से भिड़ा बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घरेलू कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह पिता से ही भिड़ गया। जिससे अस्पताल में हंगामा होने लगा। हालांकि परिवार के दूसरे लोगों ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बासूपुर के रहने वाले बीस वर्षीय युवक ने बुधवार को घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान ही युवक का पिता पहुंच गया। यह देख युवक अपने पिता से भिड़ गया। देखते ही देखते अस्पताल पिता पुत्र के बीच जंग का मैदान बन गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के अलावा रिश्तेदारों ने दोनों को शांत कराने लगे लेकिन दोनों एक दूसरे के खिलाफ जुबानी वार पलटवार करते रहे। अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
करंट लगने से युवक झुलसा, गंभीर
प्रतापगढ़। टेंट में लगी पाइप गिरने से करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार निवासी दीपक (20) पुत्र समीर बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट के ऊपर से बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। वह टेंट के ऊपर खींचे जा रहे बिजली के तार को ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। वह टेंट समेत नीचे आ गिरा। करंट लगने से झुलसे दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़। पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरालक्ष्मणपुर निवासी कृष्ण प्रसाद शुक्ला (55) मंगलवार की शाम पेड़ पर चढ़े थे। अचानक वह पेड़ से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल कृष्ण प्रसाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मार्निंग वाक पर निकले व्यापारी को बाइक सवार ने मारी टक्कर
रखहा। मार्निंग वाक पर निकले व्यापारी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोग घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ निवासी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल (48) पुत्र सरजू प्रसाद जायसवाल बुधवार को भोर में मार्निंग वाक पर निकला था। घर लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे राजेंद्र घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर बाइक सवार यशवीर सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।