{"_id":"5ce43879bdec22077e09bcbd","slug":"15584605897-pratapgarh-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लालगंज इलाके में हुआ हादसा
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। पत्नी की दवा कराने बाद घर लौट रहे बाइक सवार की ट्रक की चपेट मेें आने से मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमेठी जिले केे महमदपुर निवासी रामअवध यादव (50) सोमवार को लालगंज इलाके के नया पुरवा रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मंगलवार को उसके पत्नी भानुमती (45) की तबियत खराब हुई तो रामअवध बाइक से उसे डॉक्टर के पास ले गया। रिश्तेदार के यहां से लौटते समय लखनऊ-वाराणसी हाईवे के नया पुरवा चौराहे पर रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रामअवध की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी भानुमती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई। घायल महिला को लालगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट---
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में तीन घायल
लीलापुर (ब्यूरो)। ट्रक व बोलेरो की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी प्रकाश बिंद मंगलवार को परिवार के साथ बोलेरो जीप से घर जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लालगंज कोतवाली के लखपेड़वा के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्क र मार दी। हादसे में प्रकाश बिंद (35) समेत सत्यम (10) व शिवम (8) घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लीलापुर चौकी प्रभारी ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत
लालगंज (ब्यूरो)। मछली पकड़ने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। देर रात उसका शव बरामद हुआ तो परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है।
लालगंज के अझारा निवासी पुटुल्ले सरोज का तेरह वर्षीय पुत्र ननकुल्ले सोमवार को दोपहर गांव के समीप स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रात में परिवार के कुछ लोग तालाब में मछली के लिए लगाया जाल निकालने गए। इस दौरान किशोर का शव जाल में फंस गया। उसका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बिलखते घरवाले उसका शव लेकर घर आ गए। मृतक का पिता के हरियाणा में ईट भठ्ठे पर मजदूरी करने गया था, उसके इंतजार में मंगलवार को शाम तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। परिजनों के मुताबिक पिता के आने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
फोटो---
देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान अमूल्य
आतंकवाद निरोधक दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व पीएम की पुण्यतिथि
लालगंज(ब्यूरो)। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस आतंकवाद निरोधक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसियों द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को देश की सूचना क्रांति का जनक बताया। कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि देश आज संचार क्रांति में दुनिया में अपना परचम लहराने में कामयाब हो सका है। कांग्रेसियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में ही संचार क्रांति के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकी है। देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व पप्पू तिवारी ने रहे। ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, छोटेलाल सरोज, रमाशंकर तिवारी, प्रवीण शुक्ला, शैलू सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवींद्र मिश्र, प्रीतेंद्र ओझा, सौरभ शास्त्री, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, मुरलीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।
छेड़छाड़ के आरोप में युवक पर केस दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के भागीपुर कमौरा कोडऱा निवासी एक महिला आरोप है कि बीती सोलह मई को उसका पति बारात गया था। घर में अकेली देख पड़ोसी अरुण कुमार दीवाल फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट भी की। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार की रात मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
व्यापारी को धमकी देने पर अज्ञात के खिलाफ केस
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के सर्राफा व्यापारी जगदीश कौशल के भाई प्रदीप कौशल से पुलिस कर्मी बनकर पांच हजार रुपये की मांग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। सोमवार को किसी ने प्रदीप के मोबाइल पर काल कर खुद का पुलिस वाला बताया और पांच हजार रुपये एकाउंट में भेजने की बात कही। उसकी बात नहीं मानने पर फोन करने वाले ने व्यापारी की लोकेशन मांगते हुए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सिपाहियों की पिटाई में छह पर हत्या के प्रयास व बलवा का केस
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने की रात भर छापेमारी
व्यापारी व पुलिस के बीच हुई मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। दुकानदार व सिपाहियों के बीच हुई मारपीट में छह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात भर छापेमारी की, लेकिन गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी। रेडीमेड कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान दो पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई थी।
लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रंजीतराम व मुंशी अवधेश पाल सोमवार की शाम नगर स्थित पंचराज सिंह की रेडीमेड कपड़े की दुकान पर कुछ खरीदारी करने गए थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि पंचराज सिंह की तरफ से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने क्रिकेट बैट व लोहे की राड से पीटकर दोनों पुलिस कर्मियों को लहूलुहान कर दिया। मामले में देर रात सिपाही रंजीतराम की तहरीर पर शीतलमऊ निवासी पंचराज सिंह, कवि सिंह, नवीन सिंह, शैलेश सिंह, पुुष्पेंद्र सिंह समेत छह के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद देर रात लालगंज पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने दुकान से ही दबोच ले गई थी, लेकिन अभी उसके नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। पुलिस के कड़े रुख को देखकर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। कोतवाल ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इनसेट---
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी
लालगंज। दुकानदार व पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट के बाद एकतरफा कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस के भय से वह कुछ बोलने का साहस नहीं जुटा पा रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बिना वर्दी के पहुंचे दोनों सिपाही दुकानदार द्वारा किसी बात पर टोकने पर आपा खो बैठे थे। इसको लेकर कहासुनी बढ़ी तो सिपाही व दुकानदार आपस में भिड़ गए। यह बात अलग है कि दुकानदार को कम चोट आई और सिपाही लहूलुहान हो गए। बाद में कोतवाली में सिपाही की तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया, जबकि व्यापारी की शिकायत पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। मामले में एक तरफा कार्रवाई होने से नगर के व्यापारी आक्रोशित हैं।
फोटो--
जमीन विवाद में मामा-भांजी को मारी गोली, हालत गंभीर
परिवार के ही दो लोगों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, लालगंज के डगरारा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज/रानीगंज कैथौला। जमीन विवाद में घर के सामने बैठे मामा-भांजी पर कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लालगंज अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। परिवार के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर अभी तहरीर नहीं दी गई है।
लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव में अजय पांडेय का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को अपराह्न चार बजे के करीब अजय पांडेय का पुत्र अतुल पांडेय (32) परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते परिवार के दो लोग असलहा लेकर पहुंचे और घर के सामने बैठे अतुल पांडेय पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से अतुल व उसकी भांजी सांगीपुर के सरुआ निवासी संस्कृति (10) पुत्री सुनील मिश्रा घायल हो गई। परिवार के लोगों ने दोनों को घर में घसीटकर उनकी जान बचाई। गोली मारने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल मामा-भांजी को लालगंज सीएचसी ले गए। घटना की जानकारी होने पर सीओ रमेशचंद्र व कोतवाल मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। मामा-भांजी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित पक्ष ने परिवार के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल ने बताया कि गोली लगने से घायल मामा-भांजी को उपचार के बाद रेफर करा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
इनसेट--
घर से निकलते ही झोंक दिया फायर
अतुल पांडेय अपने परिजनों के साथ घर के सामने बैठा था। इस बीच अचानक परिवार के दो लोग अपने घर से निकले और कोई कुछ समझ पाता कि फायर झोंक दिया। अतुल को भागने तक का मौका नहीं मिल पाया। जिस जमीन विवाद की बात सामने आ रही है इसको लेकर बीते कुछ दिनों में ऐसा कुछ नहीं हुआ कि इतनी बड़ी वारदात हो जाए। साफ है कि हमलावरों ने पहले से गोली मारने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
इनसेट---
दिनदहाड़े फायर से मच गई अफरातफरी
डगरारा में दिनदहाड़े मामा-भांजी पर फायर झोंकने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं सके, लेकिन फायर की आवाज सुनकर सभी दौड़े तो अतुल व संस्कृति को लहूलुहान पड़ा देखकर मामला समझ आए। पहले तो लोग घबरा कर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन बाद में हमलावरों के जाने के बाद साहस जुटाकर लोग फिर पहुंचे और घायलों को किसी तहर अस्पताल पहुंचाया।