{"_id":"5a6f62df4f1c1b4f588b574d","slug":"151517249247-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के दिन दुकानें बंद रखने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी के दिन दुकानें बंद रखने का निर्देश
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी के दिन दुकानें बंद रखने का निर्देश
पट्टी/बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। बाट-माप और श्रम विभाग के अफसरों ने सोमवार को पट्टी बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बाट-माप निरीक्षक ने दुकानदारों के तराजू व कांटे के नवीनीकरण के साथ खामियों की जांच की। श्रम विभाग के अधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर निर्देश दिया कि इस दिन दुकानें नहीं खुलनी चाहिए।
शासन ने बाजारों की बंदी का दिन निश्चित किया है। जिसकी सूचना व्यापारियों के साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। इसके बावजूद बीते रविवार को निरीक्षण के दौरान एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र ने दुकानें खुलीं देखकर बंद कराई थीं। इसकी जानकारी मिलने पर श्रम विभाग सक्रिय हुआ और अधिकारियों ने व्यापारियों व दुकानदारों को बंदी के संबध में फिर से सूचित किया। साथ ही बंदी के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बाट-माप निरीक्षक द्वारा इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की गई।
पत्रकार संघ अध्यक्ष का अधिवेशन में हुआ सम्मान
पट्टी(ब्यूरो)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील अध्यक्ष गिरजाशंकर पाठक को प्रयाग में संघ के दसवें अधिवेशन पर मुख्य अतिथि जस्टिस सुधीर नारायण ने सम्मानित किया। इस खबर से संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों में खुशी की लहर है।