{"_id":"5983240d4f1c1b5f5e8b4568","slug":"141501766669-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ पकड़ी गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ पकड़ी गईं महिलाएं
Updated Thu, 03 Aug 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज। प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 70 मवेशियों की खाल और औजार बरामद हुए। पांच लोग पुलिस से बचकर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे़ गए लोगों को जेल भेज दिया।
कंधई के प्रभारी एसओ ने गुुरुवार भोर में पड़री जबर में बच्चानी के घर छापा मारा। पुलिस को देख लोग भागने लगे। तलाशी के दौरान घर के बाहर पुलिस को मांस काटने वाला औजार, ठीहा, 30 किग्रा प्रतिबंधित पशु का मांस, मवेशियों की 70 खाल व भारी मात्रा में चर्बी बरामद हुआ। पुलिसिया कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा। बच्चानी के घर में मिली चर्बी को पुलिस ने खेत में दफनवा दिया।
पुलिस ने बच्चानी व उसकी बहू नसरीन पत्नी वसीम और शाहीन पत्नी नसीम को अपने साथ थाने ले आई। जहां आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों को जेल भेजा जा रहा है। जबकि फरार फहीम, नसीम, रहीम व महसीन पुत्रगण बच्चानी और साहेब अली निवासी ताला की तलाश की जा रही है। उनकी रिश्तेदारियों में दबिश देने के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी से मची भगदड़
कंधई पुलिस की गुरुवार को पड़री जबर में छापेमारी से भगदड़ मच गई। घर छोड़कर पुरुष भाग निकले। केवल महिलाएं ही मिलीं। संभावित घरों में पुलिस धमकी, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा रहा। कार्रवाई के बाद पुलिस लौटी तो दूसरे गांव में छिपे पुरुष अपने घर लौटे।