फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजनों ने किया अंतिमसंस्कार

पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजनों ने किया अंतिमसंस्कार

Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजनों ने किया अंतिमसंस्कार
पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अंतू के युवक की हत्या कर शव लालगंज इलाके में फेंक दिया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। घर से गायब युवक का शव लालगंज इलाके में मिलने की घटना में पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आए थे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया।
अंतू थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी मनोज कुमार सिंह गांव के ही चार लोगों के साथ अपनी बाइक से 3 मार्च को निकला था। तब से घर नहीं लौटा। 15 मार्च की रात उसकी लाश लालगंज थाना क्षेत्र के तेजगढ़ जंगल में सई नदी के किनारे मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर गए, लेकिन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अंतू पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने रविवार को मनोज का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। मृतक के पिता प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर अंतू पुलिस ने गांव के ही सलमान, इबरार, इंतजार तथा इमरान के विरुद्ध हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट---------
नहीं मिली मनोज की बाइक
अंतू थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी मनोज कुमार सिंह घर से बाइक लेकर निकला था। 12 दिन बाद लालगंज थाना क्षेत्र में मनोज का शव तो मिल गया, मगर अभी तक उसकी बाइक का पता नहीं चला। पुलिस इस ओर ध्यान भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed