फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छह कक्ष निरीक्षकों और तीन अभ्यर्थियों पर प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

छह कक्ष निरीक्षकों और तीन अभ्यर्थियों पर प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
छह कक्ष निरीक्षकों और तीन अभ्यर्थियों पर प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा
टीईटी केंद्र से तीन परीक्षार्थी ओमएमआर की दूसरी प्रति भी साथ लेकर चले गए। गिनती होने के दौरान शीट कम मिली तो केंद्र पर हड़कंप मच गया। देर शाम तक खोजबीन के बाद तीन अभ्यर्थियों और छह कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज जमेठी स्थित तुलसी इंटर कालेज को टीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा में तीन अभ्यर्थी ज्ञानचंद्र पटेल पुत्र रमेशचंद्र पटेल, श्वेता श्रीवास्तव पुत्री प्रमोद श्रीवास्तव व सतीश कुमार पुत्र नंदकिशोर जमा की जाने वाली ओएमआर शीट की दूसरी प्रति भी लेकर चले गए। दरअसल परीक्षा के दौरान तीन प्रति दी जाती है। इसमें से दो प्रतियां जमा होती हैं और एक प्रति परीक्षार्थी लेकर जाते हैं। यह तीनों अभ्यर्थी दूसरी प्रति भी लेकर चले गए।
विज्ञापन


कापी जमा होने के दौरान तीन प्रति कम पड़ी तो केंद्र पर हड़कंप मच गया। देर शाम तक जांच की गई तो अभ्यर्थियों के नाम मिल गए। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) अनूप कुमार ने तीनों अभ्यर्थियों के साथ ही कक्ष संख्या 33 के कक्ष निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय शिक्षक प्राथमिक विद्यालय पूरे जोरई कुंडा व अजय निर्मल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मठिया सांगीपुर, कक्षा संख्या 52 के राघवेंद्र पांडेय प्राथमिक विद्यालय पूरे दूलम कुंडा व पवन कुमार मिश्र तुलसी इंटर कालेज, कक्ष संख्या 47, 48 के कक्ष निरीक्षक राम लखन यादव प्राथमिक विद्यालय पूरे दूलम कुंडा व विनीत मिश्रा प्राथमिक विद्यालय पूरे बंशी रामपुर आदि के खिलाफ तहरीर दी। सुबह पुलिस ने छह शिक्षक और तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed