{"_id":"5c6305c2bdec224bff242186","slug":"111549993410-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर अलाव ताप रही महिला को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर अलाव ताप रही महिला को गोलियों से भूना
विज्ञापन
फोटो-
घर के बाहर अलाव ताप रही महिला को गोलियों से भूना
बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी वारदात, इलाके में सनसनी
पांच गोलियां मारी गई थीं, घटनास्थल पर मिले तीन खोखे, एसपी मौके पर पहुंचेे
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर अलाव ताप रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे मिले। कुछ ही देर में एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस को रंजिश के साथ ही वारदात को अंजाम वालों की धरपकड़ का निर्देश दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी जयशंकर सरोज दिल्ली में रहता है। घर पर उसकी पत्नी रानी सरोज उर्फ लेबरा (55) अकेले ही रहती थी। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे वह अपने मायके से रिश्ते की चाची देवकला के साथ घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थी। उसका मकान सडक़ के किनारे ही है। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे। कुछ बातचीत करने के बाद बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रानी को गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद रानी मौके पर ही गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो बाइक सवार बदमाश किठावर की ओर भाग निकले। कुछ देर में पहुंची अंतू पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। हत्या की वजह कोई भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। छानबीन की जा रही है।
इनसेट---
दो दिन पहले ही पति गया था दिल्ली
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी जयशंकर सरोज अपने बेटों के साथ दिल्ली में रहता है। वह रविवार को ही दिल्ली गया था। जहां उसके बेटे अनिल व सुनील रहते हैं। बेटी सुषमा व किरन शादी के बाद से अपने ससुराल में रहती हैं। घर पर केवल रानी ही रहती थी।
विज्ञापन
इनसेट----
चाची की आंखों के सामने रानी की थम गईं सांसें
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी रानी सरोज उर्फ लेबरा अपनी चाची देवकला के साथ घर के बाहर अलाव ताप रही थी। दोनों बातचीत के दौरान हंसने के साथ ही पुरानी बातों को याद कर रही थी। अचानक बाइक सवार बदमाशों ने दोनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। बदमाशों की गोली लगने के बाद रानी की चीख ही निकल सकी। चाची देवकला भतीजे की लाश देख बदहवास हो गई।
इनसेट-------
पहले पूछा नाम, रानी बताते ही झोंका फायर
बाइक सवार बदमाश जयशंकर के घर पहुंचते ही सडक़ पर बाइक रोक दी। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा था। पीछे बैठे बदमाश ने अलाव ताप रही रानी से पूछा कि जयशंकर का घर यही है। रानी ने हां में जवाब दिया। बदमाश ने फिर उसका नाम पूछा। जैसे ही रानी ने अपना नाम बताया कि उसे गोलियों से भून दिया। कोई कुछ समझता इससे पहले बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले।
इनसेट------
जून में होनी है छोटे बेटे की शादी
रामनकर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी जयशंकर सरोज अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्राइवेट बिजली कंपनी में काम करता है। उसके बेटे भी उसके साथ ही रहते हैं। छोटे बेटे सुनील की जून में शादी पड़ी है। जिसकी तैयारी में परिवार के लोग जुटे थे। रानी अपने छोटे के सिर पर सेहरा बंधा देखना चाहती थी।