फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बस, 25 यात्री घायल

हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बस, 25 यात्री घायल

Sun, 16 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बस, 25 यात्री घायल
मकूनपुर। इलाहाबाद से बस्ती जा रही प्रयाग डिपो की बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे बस में बैठके करीब 25 यात्री घायल हो गए। इनको ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भेजा। बस चालक ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


इलाहाबाद बस्ती सुहानी सेवा प्रयाग डिपो की बस सवारियां लेकर शनिवार आधी रात बस्ती जा रही थी। कोहड़ौर थाना क्षेत्र में रात डेढ़ बजे बस जागृति मिष्ठान भंडार के करीब पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से बस चालक दिलीप कुमार त्रिपाठी (35) पुत्र हरि भूषण प्रसाद निवासी वीरापुर लालगंज जनपद मिर्जापुर का पैर टूट गया। बस सवार यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में बैठके यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल इरम खातून (19) पुत्री रईस खान निवासी पट्टी, तबस्सुम (40) पत्नी रियाज खान निवासी पट्टी, रईस खान (48), पिंकू त्रिपाठी (24) पुत्र अंबिका त्रिपाठी निवासी उड़िया बस्ती, आदिल फारूकी (40) पुत्र यलीम निवासी लालगंज आदि को पुलिस की मदद से कोहड़ौर अस्पताल ले जाया गया। वहां से कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई थीं। इनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। खलासी बाजार से दूर पूरे लोकई प्राथमिक स्कूल पहुंच गया। चोट लगने के कारण वह दर्द से तड़पता रहा। इसकी जानकारी सुबह लोगों को हुई। घायल खलासी खजांची पुत्र सोनेलाल निवासी बैरी सवाई थाना शिवली कानपुर देहात को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। बाद में उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस कंडक्टर हृदयनारायण पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि ट्रक चालक संदीप कुमार पुत्र विमलेश कुमार निवासी वैलिया का पुरवा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के गड्ढों से दो युवक घायल
कोहड़ौर बाजार में शनिवार देर रात बड़े-बड़े गड्ढों से अनियंत्रित होकर बाइक पलट गगई। हादसे में लवकुश यादव (30) पुत्र रामचंद्र निवासी भादर पीपरपुर व साथी पवन कुमार (24) घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed