फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दोस्त ने लडक़ी के लिए किया दोस्त का कत्ल

दोस्त ने लडक़ी के लिए किया दोस्त का कत्ल

Mon, 25 Feb 2019 08:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने लडक़ी के लिए किया दोस्त का कत्ल
दोस्त ने लड़की के लिए किया दोस्त का कत्ल
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल दुकानदार की हत्या का किया खुलासा
आरोपी घर छोड़कर फरार, पिता-चाचा पुलिस हिरासत में
इकलौते बेटे का शव देखते ही बेहाल हो गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
घुइसरनाथधाम। कल तक दोस्ती के लिए जान देने की कसम खाने वाले दोस्त ने लड़की के चक्कर में दोस्त को ही मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उसके चाचा व पिता को हिरासत में लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आधी रात को मोबाइल दुकानदार का शव घर पहुंचा तो परिजन रोते हुए बेहाल हो गए। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे सेवकराम रामगंज भोजपुर निवासी निखिल तिवारी (20) पुत्र राकेश तिवारी ने गांव के करीब ही मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। रविवार की शाम तिलकोत्सव से से लौटते समय निखिल की पश्चिम देऊम चौराहे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता राकेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने चंदन तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी देऊम पश्चिम और सौरभ सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी पिचूरा पूरे रामबक्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आधी रात को शव का पोस्टमार्टम हो गया। परिवार के लोग निखिल का शव लेकर घर लौटे। इकलौते बेटे का शव देखते माता-पिता बिलखने लगे। बहनें रोते हुए बेसुध हो गईं। बवाल की आशंका मेें सांगीपुर व उदयपुर पुलिस अलर्ट रही। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों के चाचा व पिता को हिरासत में लेकर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सीओ लालगंज ओपी दुबे ने बताया कि आरोपी सौरभ सिंह का किसी लड़की से अफेयर था। उसे ऐसा लगा कि निखिल भी उस लड़की से बातचीत करता है। जिसे लेकर उनके बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन सौरभ के मन से शंका नहीं दूर हुई। जिसके चलते सौरभ ने अपने साथी चंदन तिवारी के साथ मिलकर निखिल की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों में पहले गहरी दोस्ती थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव जैसी कोई बात नही है। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इनसेट-------
एक दिन पहले खाने गया था दावत, दिन में घूम रहे थे साथ-साथ
जिन दोस्तों ने निखिल की गोली मारकर हत्या कर दी, उनके साथ ही रविवार को वह घूमते देखा गया था। ग्रामीणों की मानें तो निखिल एक दिन पहले सौरभ व चंदन के साथ परिचित के घर दावत खाने भी गया था। चंदन व सौरभ के मन में पक रही खिचड़ी का निखिल को एहसास तक नहीं था। तभी तो निमंत्रण से लौटते समय चौराहे के करीब सौरभ व चंदन के रोकने पर वह रुक गया। बातचीत होती रही। तभी सौरभ ने निखिल के सीने में गोली उतार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
पीठ में फंसी थी बुलेट
मोबाइल विक्रेता निखिल के शव का पोस्टमार्टम आधी रात को वीडियोग्राफी के बीच हुआ। सूत्रों की मानें तो एक्सरे में बुलेट पीठ में फंसी दिखी। सीने में लगी बुलेट ने हृदय में छेद कर दिया था। जिसके कारण मौके पर ही निखिल ने दम तोड़ दिया।
इनसेट------
बहनों व परिवार का बना था निखिल सहारा
सांगीपुर के पूरेसेवकराम रामगंज भोजपुर निवासी निखिल तिवारी के पिता राकेश तिवारी गंाव के करीब ही चाय की दुकान खोल रखे थे। पिता के बगल ही निखिल ने मोबाइल की दुकान खोल ली थी। जिससे उसके परिवार का खर्च चलता था। परिवार व दो बहनों का भार भी उसके कंधे पर ही था। इकलौते भाई की हत्या के बाद बहन ऋचा व विभा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।

इनसेट-------
विधायक आराधना ने शिक्षा की ली जिम्मेदारी
रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना सोमवार को निखिल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इकलौते बेटे की मौत से हर कोई गमगीन था। परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद विधायक मोना ने कहा कि ऋचा व विभाग की पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगी। उन्होंने कालेज के प्रबंधक के पास तत्काल फोन कर अपनी इच्छा से अवगत कराया। कहा कि दोनों बहनों की शिक्षा में फीस व पाठ्य पुस्तकें बाधा नहीं बननी चाहिए। वह उनके पठन पाठन का खर्च उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed