फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नदी में डूबने से भोजपुरी गायक के भाई की मौत

नदी में डूबने से भोजपुरी गायक के भाई की मौत

Sat, 14 Oct 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से भोजपुरी गायक के भाई की मौत
बेलखरनाथ धाम/रखहा। बाबा बेलखरनाथ धाम में दर्शन पूजन करने आए तीन साथी सई नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए। दो युवकों को तो बचा लिया गया। हालांकि भोजपुरी फिल्मों के गायक के भाई की मौत हो गई। गोताखोर उसे एक घंटे बाद नदी से निकाल सका। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर एसडीएम व सीओ पट्टी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लौवार का रहने वाला विकास पांडेय (17) पुत्र रवींद्र उर्फ सोनू पांडेय गड़ौरी इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार की सुबह पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह (20) पुत्र सूर्यभान सिंह औैर आशीष सिंह (21) पुत्र उदयराज सिंह के साथ यह कहकर घर से निकला कि वह बेलखरनाथ धाम में दर्शन करने जा रहा है। तीनों पहले स्नान करने के लिए सई नदी घाट की ओर चले गए। नहाते वक्त विकास तेज बहाव के चलते पुल के पिलर की ओर जाकर डूबने लगा। बहाव बहुत तेज था ऐसे में दीपक व आशीष दोनों शोर मचाते हुए नदी से बाहर निकले। शोर सुनकर पहुंचे मेला समिति अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने गोताखोर उमेश गौड़ को नदी में उतारा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी पर एसडीएम पट्टी जेपी मिश्रा और सीओ पट्टी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद विकास को बाहर निकाला गया। उसे पहले बेलखरनाथ सीएचसी व उसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक विकास का बड़ा भाई प्रदीप पांडेय भोजपुरी फिल्मों में गायक है और मौजूदा समय में वह मुंबई में है। हादसे में बच निकलने वाले दीपक और आशीष सदमे में हैं। नदी के तट पर बैठे दोनों युवकों के मुंह से बोल नहीं फूट रहे थे। साथी को याद कर वे केवल बिलखते रहे। परिवार के लोगों के समझाने पर भी उनकी आंखों से आंसू नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed