{"_id":"9033087ba89c5c4b29c53897c0db979b","slug":"crime-or-domestic-tension-high-bp-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध या घरेलू टेंशन, सिपाहियों की बीपी हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध या घरेलू टेंशन, सिपाहियों की बीपी हाई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
आखिर अपराध पर अंकुश कैसे लगे, जबकि सिपाहियों की सेहत ठीक नहीं है। इसके पीछे कारण कुछ भी हो सकता है। अपराध या घरेलू टेंशन। फिलहाल, सिपाहियों में ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और कमजोरी की समस्या हो रही है। ऐसे में जाहिर है कि स्वास्थ्य खराब होने का असर ड्यूटी पर पड़ेगा। नतीजा सामने है भी।
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के आदेश पर पुलिसकर्मियों की सेहत की जांच व इलाज के लिए रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल से आए डॉ. अमित भार्गव ने अपनी टीम के साथ कुल 97 पुलिसकर्मियों की जांच की। सूत्रों की मानें तो तीस से अधिक पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर हाई मिला। जबकि दूसरे पुलिसकर्मियों में अनिद्रा व कमजोरी की शिकायत मिली। डॉक्टरों ने सभी को अपनी दिनचर्या सुधारने, खान-पान पर नियंत्रण रखने की सलाह के साथ ही दवाएं भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी बीमारी को लेकर काफी तनाव में दिखे। आरआई ने बताया कि मेडिकल कैंप में पुलिसकर्मियों में ब्लडप्रेशर की समस्या मिली है। सभी को डॉक्टर ने आवश्यक सुझाव दिए हैं, ताकि वे तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।