{"_id":"588ce4dd4f1c1ba333cf7c59","slug":"crime-news-of-babaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 20 हजार रुपये
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे का सामान उतारने आए एक ट्रक चालक का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने करीब 20 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत ट्रक मालिक ने कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अमेठी जनपद के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे गुलाबशाह निवासी सिराज अहमद पुत्र रबदीन खान का ट्रक जगदेव यादव चलाता है। वह 27 जनवरी को रेलवे का सामान उतारने के लिए आया था।
सामान उतारने के दौरान वह रुपये की जरूरत के चलते ट्रक मालिक का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए बाबागंज स्थित आईसीआईसी बैंक के एटीएम बूथ आया। जगदेव की मानें तो एटीएम से रुपये निकालने के दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उसे झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उसके खाते से रुपये निकालने व खरीदारी का मैसेज आया। मैसेज मिलने के बाद ट्रक मालिक ने चालक के पास फोन कर पैसों की बाबत पूछताछ की। पता चला कि वह रुपये नहीं निकाल सका। इसकी जानकारी होने पर उसने एटीएम कार्ड लाक कराया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।