फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

अधिवक्ता इंद्रमणि की हत्या की साजिश का खुलासा

Sun, 15 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या की साजिश जिला कारागार से रची गई थी। 50 हजार रुपये लेने के बाद भी जेल में निरुद्ध हत्यारोपी की जमानत और उसकी मां का नाम मुकदमे से न निकलवा पाना हत्या का कारण बना। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का मानना है कि तीन शूटरों ने अधिवक्ता की हत्या की है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएसपी पूर्वी के निर्देशन में सीओ सिटी, क्राइम ब्रांच की स्वाट व कोतवाली पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था। अधिवक्ता की पत्नी कंचन से भी हत्याकांड के संबंध में जानकारी जुटाई गई। व्यापारी महादेव की हत्या के मामले में जेल में बंद अभियुक्त शमीम पुत्र मुस्लिम की जमानत कराने और घटना में नामजद उसकी मां महरूननिशा का नाम निकलवाने के एवज में अधिवक्ता ने 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस से बचने के लिए महरुनिशा अधिवक्ता के घर पर दस दिनों तक रुकी रही। जमानत न करा पाने और मुकदमे से महरूननिशा का नाम न निकलवा पाने के कारण शमीम व उसके परिवार के लोग अधिवक्ता इंद्रमणि से खुन्नस खाने लगे।
विज्ञापन


रुपये को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था। जेल में बंद शमीम ने इंद्रमणि को मुलाकात के दौरान रुपये वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस टीम ने शनिवार की रात महरूननिशा को धर दबोचा। एसपी के मुताबिक पूछताछ में महरूननिशा ने बताया कि इंद्रमणि मेरे वकील थे। 50 हजार रुपये बेटे की जमानत कराने और मेरा नाम मुकदमे से निकलवाने के लिए ले रखे थे। दोनों काम न होने पर उनसे रुपये की मांग करने लगी तो वह बराबर अपमानित करने लगे। बेटे शमीम को मैंने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ही कहा था कि वह वकील का इंतजाम कर देगा। रुपये लेने के बाद भी काम न कराने पर अधिवक्ता की हत्या की गई। हत्या की साजिश जेल से रची गई। महरूननिशा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि साजिश रचने वाला शमीम जेल में बंद है। अधिवक्ता की हत्या करने वाले तीन शूटर थे। छानबीन में उनकी लोकेशन भी मिली है। हत्या करने वाले शूटरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। इस मौके पर एएसपी पूर्वी नीरज कुमार पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला, नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed