{"_id":"586bf5ef4f1c1b943a15927e","slug":"crime-near-prithviganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को अगवा कर बाइक और कैश लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को अगवा कर बाइक और कैश लूटा
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाने के जामताली में रहने वाले डॉक्टर को कार सवार बदमाशों ने मंगलवार रात अगवा कर लूट लिया। वारदात के बाद उन्हें लालगंज इलाके में अजगरा के पास फेंककर भाग निकले।
जामताली निवासी डॉक्टर जगदीश भभनमई में क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार रात किसी काम से वह बाइक से शहर जा रहे थे। पृथ्वीगंज के पास उन्हें कार सवार बदमाशों ने राेक लिया। एक बदमाश ने उनकी बाइक छीन ली और जबरन कार में बिठा लिया और लालगंज इलाके की ओर लेकर चले गए। गाड़ी में ही उन्हें जमकर पीटा और 12 हजार नकद रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भी डॉक्टर जगदीश की इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गए ।जिसके बाद बदमाश उन्हें बेहोशी की हालत में अजगरा के पास फेंककर भाग गए। वहीं दूसरी घटना में हथिगवां इब्राहिमपुर निवासी मनमोहन कुमार पटेल पुत्र तीरथ राज से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए।