{"_id":"5789299a4f1c1b1b081406fe","slug":"crime-near-lalganj-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली शिक्षिका की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जली शिक्षिका की मौत, पति पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर के नौगीर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थियों में आग से जलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नौकरी व दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सांगीपुर कोतवाली के पूरब देऊम की प्रीती (28) पुत्री प्रकाश शुक्ला का विवाह लालगंज के अमावां लंगड़ा का पुरवा निवासी वैद्यकृष्ण तिवारी उर्फ मुकेश के साथ हुआ था। प्रीती सांगीपुर ब्लाक के ंप्राथमिक विद्यालय नौगीर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार को दोपहर 11 बजे के करीब लालगंज सीएचसी के पीछे अपने घर में संदिग्ध हालत में आग से झुलस गईं। गंभीर हालत में उसका पति मुकेश प्रीती को लेकर इलाज के लिए भागा। अस्पताल में उसकी सांसें थम गईं। वह शव लेकर घर लौट आया। जानकारी पर मृतका के घरवाले पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। कोतवाली में भाई अतुल कुमार शुक्ल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी के बाद से ही मुकेश प्रीती को प्रताड़ित करने लगा था। पहले तो वह कहता था कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों के पास इंटर कॉलेज है। उसमें नौकरी दिलाने की बात पर शादी तय हुई थी, लेकिन जब प्रीती ने उसे बताया कि उसका भाई तो खुद ही बेरोजगार है तो उसे कैसे नौकरी दिला सकता है।
इसके बाद मुकेश विवाहिता से दस लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। पति की दहेज की जिद देख प्रीती ने अपने वेतन पर कुछ लोन कराया और बाकी का पैसा अपने भाई से लेकर करीब आठ लाख उसे दे दिया गया। आरोप है कि मुकेश ने नौकरी के लिए यह पैसा किसी स्कूल के प्रबंधक को दे दिया, लेकिन किसी कारण से उसका वेतन चार माह से रुका हुआ है। वेतन रुकने के बाद से मुकेश विवाहिता से दो लाख रुपये दहेज की और मांग करने लगा। भाई का आरोप है दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने प्रीती पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर मार डाला। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शव का पीएम कराने के लिए पुलिस ने पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हीे कारण साफ हो सकेगा। घटना की बाबत जांच की जा रही है।