फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near lalganj chc

आग से जली शिक्षिका की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 16 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांगीपुर के नौगीर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थियों में आग से जलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नौकरी व दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने की बात कही गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



सांगीपुर कोतवाली के पूरब देऊम की प्रीती (28) पुत्री प्रकाश शुक्ला का विवाह लालगंज के अमावां लंगड़ा का पुरवा निवासी वैद्यकृष्ण तिवारी उर्फ मुकेश के साथ हुआ था। प्रीती सांगीपुर ब्लाक के ंप्राथमिक विद्यालय नौगीर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार को दोपहर 11 बजे के करीब लालगंज सीएचसी के पीछे अपने घर में संदिग्ध हालत में आग से झुलस गईं। गंभीर हालत में उसका पति मुकेश प्रीती को लेकर इलाज के लिए भागा। अस्पताल में उसकी सांसें थम गईं। वह शव लेकर घर लौट आया। जानकारी पर मृतका के घरवाले पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। कोतवाली में भाई अतुल कुमार शुक्ल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी के बाद से ही मुकेश प्रीती को प्रताड़ित करने लगा था।   पहले तो वह कहता था कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों के पास इंटर कॉलेज है। उसमें नौकरी दिलाने की बात पर शादी तय हुई थी, लेकिन जब प्रीती ने उसे बताया कि उसका भाई तो खुद ही बेरोजगार है तो उसे कैसे नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन



इसके बाद मुकेश विवाहिता से दस लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। पति की दहेज की जिद देख प्रीती ने अपने वेतन पर कुछ लोन कराया और बाकी का पैसा अपने भाई से लेकर करीब आठ लाख उसे दे दिया गया। आरोप है कि मुकेश ने नौकरी के लिए यह पैसा किसी स्कूल के प्रबंधक को दे दिया, लेकिन किसी कारण से उसका वेतन चार माह से रुका हुआ है। वेतन रुकने के बाद से मुकेश विवाहिता से दो लाख रुपये दहेज की और मांग करने लगा। भाई का आरोप है दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने प्रीती पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर मार डाला। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शव का पीएम कराने के लिए पुलिस ने पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हीे कारण साफ हो सकेगा। घटना की बाबत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed