फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in tala

युवक पर कातिलाना हमला

Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime in tala
crime
गेहूं की कटाई कराते समय बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। हालांकि हमले के दौरान जमीन पर लेटने से  बाल-बाल बच गया। गोली बगल दीवार में जा धंसी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पड़री जबर निवासी गुल खिताब (28) का खेत ताला बाजार के करीब है। खेत की सिंचाई के लिए उसने पंपिगसेट भी लगा रखा है। गुुरुवार की सुबह वह गेहूं की फसल कटवाने के लिए पंपिगसेट की ओर गया था। अचानक बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और पंपिगसेट के करीब खड़े गुल खिताब को देखते ही फायर झोक दिया। अपनी जान बचाने के लिए  गुल खिताब तुरंत जमीन पर लेट गया और जोर-जोर से शोर मचाने लगा।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बताया जता है कि गुल खिताब के भाई मुश्ताक की प्रधानी के चुनाव दौरान लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की जा चुकी है। इस घटना के बाद गंाव में तनाव व्याप्त हो गया। एसओ सुरैश सैनी ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed