{"_id":"57167b114f1c1bb5558b46c0","slug":"crime-in-punjabi-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेबाजार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी मार्केट में सरेबाजार एक युवक को दौड़ाकर पीटा। हमलावरों के सामने लोग बोलने का साहस नहीं कर सके। घायल की मदद के लिए पुलिस भी नहीं पहुंची। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद गल्ला मंडी में तनाव बना हुआ है।
पंजाबी मार्केट से लेकर गल्ला मंडी तक पल्लेदार दुकानदारों के सामान वाहनों से उतारते व पहुंचाते हैं। मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे पल्लेदार सुबराती निवासी कांशीराम काॅलोनी ठेला लगाकर सामान दुकान पर पहुंचा रहा था। इसी दौरान बेगमवार्ड का रहने वाला एक युवक बाइक से पहुंचा। ठेला हटाने को लेकर सुबराती से उसका विवाद हुआ। ठेला हटाने के बजाय सुबराती ना नुकुर करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में बाइक सवार युवक के दर्जन भर से अधिक साथी दौड़ते हुए पहुंच गए। उस भीड़ में गल्ला मंडी के कुछ लोग भी शामिल थे। उन लोगों ने सुबराती को दौड़ा लिया। तभी उसका भाई रोशन (26) पुत्र मुन्ना आ गया।
वह बीच- बचाव करने की कोशिश करने लगा। यह देख हमलावर उसे ही पीटने लगे। जान बचाने के लिए वह भागा। हमलावरों ने भरे बाजार दौड़ाकर उसे पीटा। आसपास के लोग उसे बचाने का साहस नहीं कर सके। सूचना के बाद भी न तो कोतवाली पुलिस दिखाई पड़ी और न ही मकंद्रूगंज चौकी की पुलिस। पिटाई से घायल होकर रोशन तड़पने लगा। इसके बाद हमलावर उसे छोड़कर भागे। घायल रोशन को जिला अस्पताल लाया गया। उसने पुलिस को तहरीर दी है।