{"_id":"58ff93e64f1c1b9d65c0d5e6","slug":"crime-in-maudandia-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बकरी जाने पर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बकरी जाने पर मारपीट, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खेत में बकरी चले जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब छह लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के मऊडड़िया गांव निवासी गोल्लन हरिजन के खेत में पड़ोसी यशवंत की बकरी चली गई थी। इसी बात को लकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चटकने लगी। मारपीट के दौरान गोल्लन, कमलेश, राजेश, रिंकू व दूसरे पक्ष के यशवंत, ज्ञानप्रकाश, सिद्वार्थ, प्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं। प्रधानपति को भी लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने चार लोगों जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इसी तरह पुरानी रंजिश को लेकर मेढ़ौली जगदीश में मगंलवार को विवाद हो गया। जिसमें गुलफहीम, जुनेद, जुल्फकार व दूसरे पक्ष के अकरम घायल हो गए। तहरीर दी है।
विज्ञापन