{"_id":"5900e9804f1c1b9228c0e426","slug":"crime-in-kotwali-patti-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक गांव में भूसा लेकर घर जा रही कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। शोर पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता के पिता ने गांव के ही तीन युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव निवासी एक किशोरी अपने खेतों से दोपहर में भूसा लेकर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवक उसके साथ अश्लील हरकत के साथ दुराचार का प्रयास करने लगे। शोरशराबे पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकले। घर आकर उसने घटना की जानकारी दी तो पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर डायल 100 वैन उनके यहां पहुंची। इस बाबत कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बाद कोतवाली से भी पुलिस बल गांव गया, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।