{"_id":"591751fa4f1c1b592a8509e5","slug":"crime-in-kithawar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पीटने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को पीटने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू के किठावर बाजार में शनिवार की सुबह दुकानदार को पीटने के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद ग्रामीण थाने पहुंचकर घेराव करने लगे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस लौटे। खबर भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
अंतू थाना क्षेत्र के किठावर निवासी दिनेश गुप्ता ने किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की सुबह उसका बेटा सूरज गुप्ता (28) दुकान पर बैठा था। सुबह बाइक सवार आधा दर्जन लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार हमलावरों ने सूरज को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने बाजार में जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस बवाल की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।
कुछ देर बाद सूरज को लेकर ग्रामीण थाने पर पहुंचे। कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को घर भेजा। बताया जाता है कि गत दिनों दुकान पर सामान लेने आए दिनेश पांडेय को सूरज गुप्ता पक्ष के लोगों ने मारापीटा था। इसे लेकर गांव में तनातनी चली आ रही है। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।