{"_id":"58ff92d34f1c1bbb38c0cbdb","slug":"crime-in-kandhye-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस समेत छात्रों को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस समेत छात्रों को अगवा करने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र में बस के ओवरटेक के दौरान बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। इससे आक्रोशित लोग चालक को पीटने के बाद बस सवार सात छात्रों को लेकर भागने लगे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस समेत दो आरोपियों को धर दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज में महामाया बालिका इंटर कालेज में लगभग एक बजे छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को घर पहुंचाने के लिए चालक मोतीलाल निवासी करमाही बस लेकर निकला। इटवा गांव के पास बाइक सवार व ठेलिया चालक बातें करते हुए चले जा रहे थे। बस गुजरने के दौरान बाइक सवार युवक गिर पड़ा। यह देख आसपास के युवकों ने बस को रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। चालक की पिटाई होती देख स्कूली बच्चे सहम गए। कुछ बच्चे बस से नीचे उतर गए। हमलावर युवक बस को कब्जे में लेकर भागने का प्रयास होने लगा। बस में सात स्कूली बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर कंधई पुलि मौके की ओर भागी। अमसौना के करीब पुलिस ने बस को पकड़ लिया। बस सवार दो युवकों को दबोचकर पुलिस सभी को थाने ले गई। दूसरे वाहन से बच्चों को घर भेजा गया। तभी स्कूल प्रबंधक सुधाकर सिंह आ गए। उन्होंने बस चालक को पीटने व बस सवार बच्चों को अगवा करने की तहरीर पुलिस को दी। एसओ कंधई ने बताया कि दो युवक पुलिस हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है।