{"_id":"57fe82994f1c1b8e1528f266","slug":"crime-in-kalyanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजनू की पिटाई पर मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजनू की पिटाई पर मचाया उत्पात
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजनू की पिटाई का बदला लेने के लिए दबंगों ने आधी रात एक युवती के घर हमला कर आधा दर्जन परिजनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रात तीन बजे हुई घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों का इलाज कराया। अंतू इलाके के कल्यानपुर गांव में बुधवार की रात तीन बजे केसरी देवी के घर दबंगों ने उस समय हमलाकर दिया, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गांव में अचानक रोेने की आवाज आने से लोग माजरा नहीं समझ पाए।
रोेने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना को अंजाम देने पहुंचे दबंगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर एक ही परिवार के छह सदस्यों को मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी केसरी देवी (38), लक्ष्मी देवी (61), गीता (18), प्रिंसी (14), राहुल (16), सचिन (11) को सीएचसी में दाखिल कराया गया। केसरी देवी ने बताया कि मंगलवार को परिवार के साथ मेला देखने गई थी। वहां एक मजनू ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। यह देखकर मेला में आए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। केसरीदेवी ने बताया कि आरोपी मेले में कहा रहा था कि तुम्हारे कारण मेले में मेरी पिटाई हुई थी। अंतू पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।