{"_id":"58ff94d34f1c1b4766c0d930","slug":"crime-in-jamethi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग ठीक न होने पर हकीम को पीटा, अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग ठीक न होने पर हकीम को पीटा, अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ रोग ठीक करने के बहाने नीम हकीम का काम करने वाले एक व्यक्ति ने धीरे-धीरे ढाई लाख रुपये ले लिए। बाजवूद इसके रोग बढ़ता ही गया। साल भर के बाद भी रोग ठीक नहीं हुआ तो मंगलवार को कुछ लोग जीप से पहुंचे और हकीम की पिटाई करने के साथ ही उसे जीप में बैठाने लगे। इस पर उसके पुत्रों व गांव के लोगों ने उन लोगों को दौड़ा लिया। एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के जमेठी भिटवा निवासी छिन्दे सिंह ने पुरनेमऊ चौराहे पर नीम हकीम का काम करते हैं। उन्होंने बाबागंज के एक व्यक्ति से कुष्ठ रोग ठीक करने के लिए ढाई लाख रुपये लिए थे। कुष्ठ रोग ठीक होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा था। साल भर के बाद भी कुष्ठ रोग ठीक नहीं हुआ तो पैसा वापस होने की बात की जाने लगी। इस पर छिन्दे सिंह आनाकानी करने लगे। मंगलवार को आजादनगर बाबागंज से कुछ लोग छिन्दे के घर पहुंच गए और उसे पीटने के बाद अपहरण के नीयत से गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान छिन्दे के लड़कों ने शोर मचाते हुए सभी को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले एक पक्ष से छिन्दे सिंह व दूसरे पक्ष से आशीष त्रिपाठी ने तहरीर दी है।