{"_id":"5776bc324f1c1b4f4d79ae2b","slug":"crime-in-ghusarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास रुपये की खातिर नदी में कूद गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास रुपये की खातिर नदी में कूद गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुइसरनाथनाथ पुल से एक युवक 50 रुपये के चक्कर में नदी में कूद गया। काफी खोजबीन के बाद देर रात तक उसका शव नहीं मिल सका था।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया निवासी रंजीत गौतम (19) पुत्र हरिहर का चचेरा भाई वीरेन्द्र एक नेटवर्किंग कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह मीटिंग करने लालगंज आ रहा था। रंजीत भी उसके साथ था।
मीटिंग खत्म होने के बाद बाइक से दोनों घर जा रहे थे। शाम करीब साढे छह बजे जैसे ही घुइसरनाथ नदी पुल पर पहुंचे। यहां किसी काम से बाइक रोक दी। इस दौरान रंजीत अपना पर्स निकालकर पैसा गिनने लगा। तभी एक 50 रुपये की नोट उड़कर नदी में चली गई। नोट पानी में तैर रही थी। यह देखकर रंजीत ने पुल से ही नदी में छलांग लगा दी। पानी अधिक होने के कारण वह नदी में समा गया। यह देखकर उसका चचेरा भाई वीरेन्द्र भी नदी में कूद गया। काफी देर तक खोजबीन किया, मगर कुछ पता न चलने पर वह बाहर निकल आया और परिजनों के साथ पुलिस व स्थानीय गोताखोर को घटना की जानकारी दी। देर रात रंजीत का शव नहीं बरामद हुआ था।