{"_id":"57716fa74f1c1b5f1879b420","slug":"crime-in-gadwaripur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव सड़क पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक ट्रक चालक को बोलेरो सवार चार लोगों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और सिटी कस्बे में जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर सीओ, कोतवाल और एसडीएम सदर ने उनकी मांग पूरी करने का अश्वासन देकर जाम खत्म करवाया।
नगर कोतवाली के सिटी निवासी मोहम्मद इश्तियाक (23) पुत्र हनीफ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान में ननिहाल में रहता था। वह अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर के रहने वाले रिश्तेदार जुबैर का ट्रक चलाता था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह मालिक के घर के करीब ट्रक खड़ा करने के बाद अपने घर के लिए निकला था। इसी बीच बोलेरो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। उसकी पिटाई की और रविवार की सुबह उसे लीलापुर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार को ग्रामीणों ने शव को सिटी कस्बा में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।