{"_id":"5776b88e4f1c1b615679c189","slug":"crime-in-chilbila","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलबहियां कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलबहियां कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलबिला में सुनसान स्थान पर गलबहियां कर रहे एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने देख लिया। इसपर उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
अंतू थाना के एक गांव का एक युवक शुक्रवार को एक गांव में प्रेमिका के घर पहुंच गया। यहां से उसे बाइक पर बैठाकर गंतव्य को चल दिया। दोनों चिलबिला के पास पहुंच गए। यहां एक सुनसान स्थान पर दोनों प्रेमालाप कर रहे थे। इसी बीच वहां कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गए। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना समाजवादी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में किसी ने युवक को पहचानने के बाद उसके गांव के प्रधान और परिजनों को जानकारी दी। युवती के घरवालों को भी बताया गया। ग्राम प्रधान के साथ आए लोग युवती को युवक के घर ले गए। वहीं युवक की पत्नी युवती को देखकर भड़क गई। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। बाद में युवती को उसके गांव भेजा गया।