{"_id":"571e5bfb4f1c1b443ea917ce","slug":"crime-in-biharganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल युवक को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में शामिल होने आए युवक को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ बाराती को देख लोग सहम गए और कुछ देर के लिए विवाह का कार्यक्रम भी बंद कर दिया गया। उसे लेकर लोग जिला अस्पताल भागे। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
नगर कोतवाली के धारूपुर राजगढ़ निवासी सुरेंद्र गौर (26) पुत्र दयाराम गौर रविवार को अपनी रिश्तेदारी इसीपुर थाना अंतू गया था। रिश्तेदार के घर से बारात बिहारगंज के लिए निकली। सुरेंद्र भी बारात में शामिल होकर बिहारगंज पहुंचा। रात दस बजे के बाद द्वारचार के दौरान अचानक दो अनजान युवक सुरेंद्र को बहाने से बुलाकर दूर ले गए। कुछ बातचीत के बाद दोनों युवकों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उसकी चीख व शोर फिल्मी गीतों के आवाज में दब गई। उसे मरणासन्न करने के बाद हमला करने वाले युवक भाग निकले। वह किसी तरह जनवासे में पहुंचा।
चाकू लगने से उसकी आंत बाहर आ गई थी। जिसे किसी तरह कपड़े से बांधने के बाद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए भागे। यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घायल सुरेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गंाव के कुछ लोगों से उसका विवाद चला आ रहा है। उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विरोधी लोगों ने अपने रिश्तेदारों से उस पर हमला कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।