{"_id":"56febdbe4f1c1bf940f00105","slug":"crime-in-barampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी क्रेडिट कार्ड से उड़ाए साढ़े दस लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी क्रेडिट कार्ड से उड़ाए साढ़े दस लाख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे की खतौनी पर अपनी फोटो लगाकर बैंक से केसीसी कार्ड बनवाकर एक व्यक्ति ने साढ़े दस लाख रूपये बैंक से निकाल कर फरार हो गया। जब खाताधारक को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। वह बैंक पहुंचा और शिकायत की। मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव का है।
उक्त गांव निवासी कुंवर विक्रम सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर का आरोप है कि उनके नाम से पंजाब नेशनल बैंक रानीगंज में एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी फोटो लगाकर किसान केडिट कार्ड बनवा लिया। 16 मार्च को 4 लाख व दूसरी किस्त में 19 मार्च को 4 लाख तथा 22 मार्च को ढाई लाख रुपये निकाल लिया। जब भुक्तभोगी 30 मार्च को तहसील में अपनी खतौनी लेने पहुंचा तो उसे खतौनी में बंधक बनाया दिखाया गया। यह देख वह दंग रह गया।
तत्काल बैंक शाखा पहुंचकर खाते की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों से शिकायत की। मामले की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस बावत शाखा प्रबंधक एसपी अग्रवाल ने बताया कि घटना हुई, मामले की छानबीन की जा रही है।