{"_id":"5900ed2f4f1c1bb365c0e930","slug":"crime-in-babuganj-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर लाखों के कपड़े उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर लाखों के कपड़े उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
car theft
बाबूगंज बाजार में कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के कपड़े चुरा ले गए। जेवरात व नकदी भी पार कर दिया। बुधवार की सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज निवासी शिव बहादुर रजक ने कपड़े की दुकान खोल रखी है। अंतू अमेठी मार्ग से महज दो सौ कदम दूर कपड़े की दुकान में चोरों ने मंगलवार की रात दुकान में सेंध लगा दिया। सवा लाख के कपड़े , सात हजार नकद और काउंटर में पत्नी के पहनने वाले जेवरात चोर लेकर चंपत हो गए। इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह शिव बहादुर को हो सकी। वह दुकान की शटर उठाया तो दंग रह गया। दुकान का सारा सामान गायब था। चोरी की खबर लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। बतादें कि तीन माह पहले शिव बहादुर के बगल की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।